आगरालीक्स…आगरा की इस टीम को सलाम. एक साल से निरंतर जरूरतमंद लोगों को खिला रहे हैं 10 रुपये में भरपेट भोजन…इनकी अन्नपूर्णा भोजन थाली सेवा के एक वर्ष पूरे होने पर दो हजार से अधिक लोगों को बांटा गया प्रसाद
प्रारंभ अन्नपूर्णा सेवा का निरंतर सेवा का 1 वर्ष
कोरोनाकाल में लाखों लोगों ने मुसीबतें झेलीं. लॉकडाउन में तो बहुत से लोगों को भरपेट भोजन तक नसीब नहीं हो सका. पिछले साल आगरा ने भी कोरोनाकाल के कारण काफी बुरा दौर देखा. ऐसे में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन कराने के लिए 3 जुलाई 2021 को प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिम्मा उठाया गया. अन्नपूर्णा भोजन थाली सेवा शुरू की गई जिसमें 10 रुपये के अंदर लोग भरपेट भोजन करते हैं. आज इस सेवा को एक साल पूरा हो गया. प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मधु नगर स्पॉट पर जरूरतमंदों को निरंतर भोजन कराया जाता है और एक भी दिन ये सेवा बंद नहीं हुई है. आज इस सेवा के एक वर्ष पूरा होने पर प्रसाद वितरण किया गया. करीब दो हजार लोगों को प्रसाद बांटा गया.

प्रारम्भ के अंकुर शंकर गौतम ने बताया कि टीम के मधु नगर स्पॉट के कोऑर्डिनेटर भूमि गोस्वामी एवं प्रशांत गोस्वामी निरंतर अपने अथक प्रयास से सेवा के कार्य में सहयोग देते हैं जो निसंदेह प्रशंसनीय है। अंकुर ने बताया कि सेवा को पूरे वर्ष चलायमान रखने में प्रशांत, भूमि के अलावा, शुभांशु पचौरी, मोहित जैन, मनोज वर्मा और ऋषि पटेल ने सेवा में पूरा सहयोग किया है। आज एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के सुप्रसिद्ध वेटरन क्रिकेटर केके शर्मा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में मोहित जैन, ऋषि पटेल, शुभांशु पचौरी, अमित दुनेरिया, अनुकृति सिंह गौतम, सिद्धार्थ जैन, प्रशांत गोस्वामी, अंकुर शंकर गौतम, रूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
नोट: प्रारंभ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मधु नगर स्पॉट पर जरूरतमंदों को निरंतर भोजन कराया जाता है। दिन विशेष पर किसी इच्छुक व्यक्ति द्वारा सेवा में सहयोग किया जाता रहा है एवं सहयोग उपलब्ध ना होने पर संस्था के सदस्यों द्वारा सेवा चलायी जाती है।
सेवा सम्बंधित जानकारी के लिए आप प्रारम्भ हेल्पलाइन नंबर 9690-350-350 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं।