आगरालीक्स…आगरा के मोती कटरा जैन मंदिर में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 6 जुलाई को….भव्य शोभायात्रा के साथ होगा भव्य मंगल प्रवेश
आज श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का कचौड़ा बाजार जैन धर्मशाला बेलनगंज में आगरा दिगम्बर जैन परिषद के प्रतिनिधि एवं मोती कटरा जैन समाज एवं मुनि भक्तों की बैठक परम पूज्य सर्वगभूषण आचार्य श्री 108 चैत्य सागर जी महाराज (ससंघ) का मोती कटरा,आगरा में प्रथम बार बर्षायोग 2022 के लिए भव्य मंगल प्रवेश हेतु आयोजित की गई. आगरा दिगंबर जैन परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन ने बताया कि परम पूज्य सर्वांगभूषण आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ का श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कचौड़ा बाजार बेलनगंज से 6 जुलाई को मंगल विहार कर पार्श्वपुरी, धूलियागंज,घटिया,फुलट्टी बाजार, मदनमोहन गेट, पुरानी इमरजेंसी, हनुमान चौराहा, जत्तीकटरा होते हुए भव्य शोभायात्रा के साथ श्री 1008 अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ामन्दिर, मोतीकटरा आगरा में भव्य मंगल प्रवेश करेंगे.

यहांहां आचार्य ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री 1008 नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा. इस बैठक में आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन, राजेंद्र जैन एडवोकेट, अशोक जैन अनंत कुमार जैन, अजीत जैन, रविंद्र जैन, पुनीत जैन, पंकज जैन, पवन जैन, विवेक जैन, अनिल जैन, कुमार मंगलम जैन, शुभम जैन, महिला मण्डल एवं समस्त जैन समाज के लोग मौजूद रहे.