आगरालीक्स… दुस्साहस, ..सावधान…., आगरा के एक अपार्टमेंट में होटल व्यवसायी के फ्लैट से लाखों की चोरी, कारोबारी अपने कमरे में सो रहे थे। फ्लैट में घुस आए चोर.
आगरा के शमसाबाद रोड पर अनंत अपार्टमेंट है। अपार्टमेंट में 24 घंटे गार्ड तैनात रहते हैं। अनंत अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर होटल व्यवसायी रवि शिवहरे रहते हैं । उनके परिवार में बेटा, बहू और बेटी हैं। सोमवार को बेटा और बहू बाहर गए थे, फ्लैट में होटल व्यवसायी रवि शिवहरे और उनकी बेटी थी। रवि शिवहरे अपने कमरे में सोने चले गए, बेटी अपने कमरे में सो रही थी, बेटा और बहू के कमरे पर ताला लगा हुआ था।
गेट का लोक तोड़कर अंदर घुसे चोर
सोमवार रात में चोर रवि शिवहरे के फ्लैट के गेट का लॉक तोड़कर अंदर घुस गए। बेटे और बहू के कमरे में घुस गए, अलमाीर का लॉक तोड़ कर ज्वैलरी और कैश निकाल लिया। मंदिर में रखे चांदी के लक्ष्मी और गणेश भी चोरों ने बैग में रख लिए। आवाज होने पर होटल व्यवसायी की बेटी की आंख खोली, जगार होने पर चोर भाग खड़े हुए।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के हैं समधी
रवि शिवहरे ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस जांच में जुटी है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। होटल व्यवसायी रवि शिवहरे मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा के समधी हैं। करीब 10 लाख की ज्वैलरी और कैश चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अर्चना सिंह का मीडिया से कहना है कि सीसीटीवी चेक कराए जा रहे हैं।