आगरालीक्स…आगरा में योग का महत्व बताया. योग पृथ्वीवासियों के लिए भगवान शिव का वरदान. सद्भावना पार्क में निशुल्क योग शिविर का आठवां स्थापना दिवस
पृथ्वीवासियों के लिए भगवान शिव का वरदान है योग। योग हमें ईश्वर और प्रकृति दोनों से जोड़ता है। कमला नगर सद्भावना पार्क में पिछले आठ वर्ष से चल रहे निशुल्क योग शिविर में आज आठवें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने भी योग किया और शहरवासियों को योग के प्रति जागरूक किया। कहा कि योग आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है। प्रतिरोधकता के साथ सकारात्मक विचार देता है। योग स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ विचार भी देता है। स्वस्थ लोग, स्वस्थ विचार, स्वस्थ शहर और स्वस्थ देश सिर्फ योग ही बना सकता है।

शिविर में योग का प्रशिक्षण देने वाले मुरारीप्रसाद अग्रवाल ने ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भाति, भ्रामरी, वज्रासन, त्रिकोण आसन, वृक्षासन का प्रशिक्षण देने के साथ कहा कि पार्क में प्रतिदिन 40 से अधिक लोग योग करने पहुंचते हैं। निरोगी काया ही पहला सुख है। योग करेंगे तो रोग से दूर रहेंगे और समाज व देश के विकास में सहयोगी होंगे। इस मौके पर योगाचार्य मुरारीप्रसाद अग्रवाल व क्षेत्रवासियों ने पार्क में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राधाबल्लभ जी, गुड्डू भाई, किशन चंद, महेश चंद, हैप्पी भाई, मीरा ग्रवाल, सीमा, नीलम, उषा, रंगेश त्यागी आदि उपस्थित थे।
ये टिप्स दिए
-जहां बैठे हमेसा सीधे बैठें। पीठ झुकाकर न बैठें।
-रात को जल्दी सोना, सुबह जल्दी उठना यह भी योग है।
-गहरी लम्बी सांस लेंने का अभ्यास करें।