आगरालीक्स…आगरा में चौपाटी बनने जा रही है. यह बिल्कुल जयपुर के मसाला चौक की तरह होगी. एक ही छत के नीचे सभी व्यंजन मिलेंगे. चौपाटी तक मिलेगी ई बस सेवा की सर्विस…
आगरा में पर्यटन को बढ़ाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा हर कदम उठाया जा रहा है. इसी के तहत आगरा में भी जल्द जयपुर के मसाला चौक की तरह चौपाटी होगी. यह चौपाटी ताजनगरी फेस 2 में विकसित की जा रही है और इसमें एक ही छत के नीचे सभी तरीके के व्यंजन मिलेंगे. लोगों को चौपाटी तक पहुंचने के लिए ई—बस सेवा भी जल्द शुरू होगी. चौपाटी के निर्माण में पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसका कार्य फिलहाल बहुत तेजी से चल रहा है.

कुछ ऐसा होगी आगरा की चौपाटी
जयपुर का मसाला चौक तो आपने देखा ही होगा, अगर नहीं देखा तो हम आपको बता दें कि जयपुर का मसाला चौक एक चौपाटी है. यह शहरवासियों के साथ—साथ टूरिस्ट के लिए बेहद लोकप्रिय स्थान है. शाम होते ही यहां का नजारा अलग ही देखने को मिलता है. एक तरफ से छोटी—छोटी दुकानें. ब्लॉक सेक्सन में बनी दुकानों का एक ही रंग. इनके बीच में सीटिंग एरिया. जहां लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ एंज्वॉय करते हुए देखे जा सकते हैं. कुछ ऐसे ही अंदाज में आगरा में भी जयपुर के मसाला चौक की तरह आगरा चौपाटी बनाई जा रही है. एडीए ने अक्टूबर में इसका भूमि पूजन कर शुभारंभ भी कर दिया था. अब इस कार्य को तेजी से किया जा रहा है.
चौपाटी में होगा ये खास
आगरा चौपाटी में 28 दुकानें होंगी. इसके अलावा यहां पर 100 वर्ग मीटर का एयरकंडीशनर हॉल भी बनाया जाएगा. इसके अलावा 700 वर्ग मी का सिटिंग एरिया होगा, जिसमें 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके अलावा आगरा चौपाटी पर स्थानीय लोगों के अतिरिक्त देसी विदेशी पर्यटक एक ही स्थान पर हर प्रकार के खाने स्वाद ले सकेंगे..