नईदिल्लीलीक्स… जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमला। भाषण के दौरान गोलीं मारी। हालत नाजुक।
हमलावर ने पीछे से चलाई गोलियां
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे नाका शहर में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रह थे. तभी पीछे से एक शख्स ने उन पर दो गोलियां चलाईं, दोनों गोलियां पीठ सेउनके सीने से पार हो गई।
गोली लगते ही दिल की धड़कन भी रुक गई थी
पूर्व पीएम की गोली लगने के बाद हालत नाजुक है। बताया गया है कि उनकी दिल की धड़कन बंद हो गई थी और सांस भी थम गई थी, उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार किया
पुलिस ने हमलावर यामागामी तेल्सुया को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 42 साल का है।
पीएम मोदी ने दुख जताया
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजे आबे पर हमले की निंदा करते हुए कहा है कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।