ग्लोबललीक्स….जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या. आज सुबह हमलावर ने पीछे से मारी थी दो गोलियां. पीएम मोदी ने जताया दुख. भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे नाका शहर में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रह थे. तभी पीछे से एक शख्स ने उन पर दो गोलियां चलाईं, दोनों गोलियां पीठ से उनके सीने से पार हो गई। गोली लगते ही दिल की धड़कन भी रुक गई थी। बताया गया है कि उनकी दिल की धड़कन बंद हो गई थी और सांस भी थम गई थी, उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। पुलिस ने हमलावर यामागामी तेल्सुया को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 42 साल का है।

पीएम मोदी ने दुख जताया
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजे आबे के निधन पर दुख जताया है। हमले की निंदा करते हुए कहा है कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनहोंने कहा कि आबे ने भारत—जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान हे, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।