Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ After the Amarnath cave, now the cloud burst in Doda, know why the Meteorological Department does not know
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

After the Amarnath cave, now the cloud burst in Doda, know why the Meteorological Department does not know

118

आगरालीक्स… बाबा बर्फानी की गुफा के बाद अब जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा। जानिये आखिर क्यों फटते हैं बादल। मौसम विभाग को क्यों नहीं चलता पता।

बाबा अमरनाथ यात्रा रुकी, राहत कार्य अभी जारी

अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से 15 लोगों की मौत हुई है। कई लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य अभी जारी हैं।

देश के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को बादल फटने से 15 लोगों की मौत हुई है। कई लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य अभी जारी हैं। अमरनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

दस घंटे बाद डोडो गुंटी में बादल फटा, गाड़ियां तबाह

इस घटना के 10 घंटे बाद जम्मू-कश्मीर के डोडा गुंटी में आज सुबह चार बजे बादल फट गया। इससे बाढ़ के हालात बन गए। कई गाड़ियां पानी में मलबे में बर्बाद हो गईं। बाढ़ का पानी मिलट्री कैंप में भी घुस गया। हादसे में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मैदानी इलाकों में ज्यादा फटते हैं बादल

मौसम विज्ञानियों और आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान के पर्यावरण वैज्ञानिक रंजीत कुमार के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी मैदानों में बादल फटने की घटनाएं होती हैं। पहाड़ी इलाकों में मौसम की स्थिति बादल फटने के लिए ज्यादा अनुकूल हो जाती है, जिससे वहां ज्यादा और तेजी बादल फटते हैं औऱ नुकसान भी ज्यादा होता है।

एक घंटे में 10 सेंटीमीटर बारिश बादल फटना

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक एक घंटे में 10 सेंटीमीटर उससे ज्यादा बारिश छोटे इलाके में होने को बादल फटना कहा जाता है। कभी-कभी एक जगह पर एक से ज्यादा बादल फट सकते हैं। इससे नुकसान ज्यादा होता है लेकिन हर बारिश बादल फटना नहीं है।

क्या कारण होते हैं बादल फटने के

मानसून की हवाएँ दक्षिण में अरब सागर से अपने साथ कुछ नमी लेकर आती हैं और भूमध्य सागर से चलने वाली हवाओं से टकराती है तो कम समय में ज्याद नमी से भरे बपादल छोटे इलाकों के ऊपर बन जाते हैं औऱ ज्यादा बारिश होती है, यह बादल फटना कहलाता है। इसके अलावा मौसमी परिस्थितियां भी बादल फटने की वजह बनती हैं।

मौसम विभाग नहीं लगा पाता पूर्वानुमान

बादल फटने की घटनाएं एक से दस किलोमीटर के दायरे में होने और छोटे पैमाने पर हुए मौसमी बदलाव की वजह से मौसम विभाग को इसका पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है। बड़े इलाकों में ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान तो लगया जा सकता है लेकिन छोटे इलाकों में बादल फटने का पता लगाना मुश्किल होता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!