आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर हो रहा चार राजयोगों का निर्माण. सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव लेकिन तीन राशि वालों की खुल सकती है किस्मत…
इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई बुधवार को मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व है. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं. हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाए जाने वाली गुरु पूर्णि पर इस बार चार राजयोगों का निर्माण हो रहा है. वैसे तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत खुल सकती है.

इन चार राजयोगों का हो रहा निर्माण
गुरु पूर्णिमा पर इस साल मंगल, बुध, गुरु और शनि शुभ स्थिति में होंगे. वैदिक पंचाग के अनुसार इनकी शुभ स्थिति की वजह से गुरु पूण्रिमा पर रुचक, भद्र, हंस और शश नामक 4 राजयोग बन रहे हैं. साथ ही बुधादित्य योग भी बन रहा है. ज्योतिष के अनुसार यह स्थिति काफी शुभ मानी जाती है, जिसके कारण इस बार गुरु पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है. ऐसे में इस दौरान लिया गया गुरु मंत्र और दीक्षा जातक के लिए बेहद शुभ साबित होगी.
वृष राशि — त्रिग्रही योग बनना आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता हैं. क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से त्रिग्रही योग का निर्माण दूसरे स्थान में होने जा रहा है. जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है. इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन सकते हैं. साथ ही इस दौरान आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है. इस समय आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्त होगी.
सिंह राशि — त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है. क्योंकि आपकी राशि से त्रिग्रही योग 11वें स्थान में बनने जा रहा है. जिसे वैदिक ज्योतिष में लाभ और आय का स्थान कहा जाता है. इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती. साथ ही इमकम के नए- नए सोर्स से आप धन आ सकता हैं. कोई व्यापार डील में अच्छा लाभ हो सकता है.
कन्या राशि — त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी राशि से दशम स्थान में हो रहा है. जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा गया है. इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है. साथ ही इस दौरान व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है. नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं.