आगरालीक्स… आगरा में घेवर की खुशबू बिखरने लगी है. मिठाई की दुकानों पर केसर घेवर, शुगर-फ्री घेवर, चॉकलेट फ्लेवर समेत कई किस्म के टेस्टी घेवर बन रहे हैं. क्या है खासियत औऱ इस बार के रेट
ब्रज में पसंद है आगरा के घेवर का स्वाद
ब्रज में घेवर सावन माह की खास मिठाई रहती है, हालांकि मूलरूप से घेवर राजस्थान की पारंपरिक मिठाई है लेकिन ब्रज में खासकर आगरा के घेवर का स्वाद दूर-दूर तक पसंद किया जाता है। घेवर की बिक्री रक्षाबंधन तक जमकर होती है।
खीस घेवर से लेकर शुगर फ्री घेवर तक
एमजी रोड अंजना सिनेमा के समीप स्थित भगत हलवाई के संचालक यश भगत बताते हैं कि उनके यहां स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाता है। कई किस्म का घेवर तैयार किया जाता है। इसमें प्रमुख रूप से केसर घेवर, केसर मलाई घेवर, चॉकलेट फ्लेवर घेवर और शुगर फ्री घेवर खीस घेवर की किस्म तैयार की गई है। हर घेवर का अपना अलग स्वाद है।

छह सौ रुपये से एक हजार रुपये किलो का भाव
उन्होंने बताया कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण इस बार घेवर के रेट कुछ जरूर बढ़े हैं, उनके यहां घेवर के रेट छह सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये के बीच हैं।
आगरा में अन्य मिठाई की दुकानों पर कई किस्म का घेवर तैयार किया जाता है, जिसमें केसर घेवर, जालीदार घेवर, मलाई घेवर, रबड़ी घेवर समेत कई किस्म हैं। घेवर को देसी घी के साथ रिफाइंड से भी तैयार किया जाता है।
कारीगर के हाथों का भी रहता है कमाल
घेवर को तैयार करने में कारीगर का भी खास प्रेक्टिस होती है। जालीदार घेवर बनाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि जाली टूटे नहीं और उसमें चासनी इस तरह से आए कि वह टपके भी नहीं। फिर इसके बाद घेवर पर मलाई, रब़ड़ी, ड्राईफूट समेत अन्य चीजों को लगाया जाता है, जिससे उसका टेस्ट और बढ़ जाता है।
छोटी दुकानों पर ये हैं रेट
आगरा मे छोटी दुकानों पर भी घेवर तैयार हो रहा है, जो 260 रुपए से 300 रुपए किलो है। कुछ दुकानदार 4 सौ और 5 सौ रुपये किलो का भी घेवर बेच रहे हैं।