आगरालीक्स…आगरा के हरी मोहन बंसल का निधन, पुत्र ने कराया पिता का नेत्रदान, अंधकारमय जीवन जी रहे दो लोगों के जीवन में भर गए उजाला
आगरा में नेहरू नगर निवासी 77 वर्षीय हरी मोहन बंसल का गुरूवार सुबह निधन हो गया। उनका निधन होने पर पुत्र अतुल बंसल ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के कोषाध्यक्ष ऋषि मित्तल को सूचित कर कमेटी के माध्यम से अपने पिता का नेत्रदान कराया। एसएन मेडिकल काॅलेज के डाॅ. हिमांशु यादव और डाॅ. शैफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा और उनकी टीम में शामिल महिपाल यादव, डाॅ. ईला ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई।

प्राप्त काॅर्निया से अंधकारमय जीवन जी रहे दो लोगों के जीवन में उजाला होगा। कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने शहर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है, ताकि काॅर्निया के लिए प्रतीक्षा सूची लंबी न हो। नेत्रदान के लिए श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के फोन नंबर 9319809451 पर संपर्क किया जा सकता है।