आगरालीक्स…आगरा से जल्द अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी मिल सकेगी फ्लाइट. तमाम शहरों के लिए डायरेक्ट मिलेगी फ्लाइट..इन शहरों की डिमांड सबसे ज्यादा
आगरा से इस समय देश के पांच प्रमुख महानगरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट आगरावासियों को मिल रही हैं. इनमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और भोपाल शामिल हैं. लेकिन अब आगरा से देश के अन्य प्रमुख महानगरों के लिए भी जल्द डायरेक्ट फ्लाइट मिल सकेगी. आगरा में फिलहाल इंडिगो एयरलाइंस द्वारा ही सेवाएं दी जा रही हैं लेकिन बढ़ते एयर पैसेंजर को देखते हुए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया अग आगरा से देश के दूसरे प्रमुख शहरों के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर विचार कर रहा है. इसेक लिए इंडिगो के अलावा अन्य विमानन कंपनियों से भी बातचीत जारी है. आशा है कि जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट्स सामने आएंगे.

कमिश्नर के साथ हुई बैठक
बुधवार को कमिश्नर अमित गुप्ता के साथ एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें सिविल एन्क्लेव पर नये टर्मिनल भवन का कार्य सुप्रीम कोर्ट में चल रही फ्लाइटों को बढ़ाए जाने पर लगाई गई रोक के कारण रोका गया है. एएआई ने 21 नंवबर 2021 को संशोधित कर फ्लाइट बढ़ाने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक हटाने के लिए आवेदन किया है.
आगरा से फिलहाल इन शहरों के लिए मिल रही डायरेक्ट फ्लाइट
मुंबई
बेंगलुरु
अहमदाबाद
भोपाल
लखनऊ
इन शहरों के लिए डिमांड ज्यादा
हैदराबाद, दिल्ली, गोवा, देहरादून, अमृतसर, कोलकाता, पटना, वाराणसी.
आगरा में बढ़ रही हवाई यात्रियों की संख्या
आगरा से हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है. आगरा से जितनी भी फ्लाइट इस समय संचालित हो रही हैं वो सभी फुल चल रही हैं. इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथोरिटी आफ इंडिया ने हाल ही में मई की रिपोर्ट में दी है. इस साल आगरा से मई और माच्र महीने में दस हजार के करीब हवाई यात्रियों ने सफर किया. रिपोर्ट के अनुसार इस साल जनवरी से मई के बीच सबसे अधिक फ्लाइट्स भी मई महीने में संचालित हुई हैं. देखें आंकड़े
मई 2022 में आगरा से कुल 128 फ्लाइटों का संचालन हुआ और इनमें 9802 यात्रियों ने सफर किया.
अप्रैल 2022 में आगरा से कुल 112 फ्लाइटस का संचालन हुआ और इनमें 7597 यात्रियों ने सफर किया.
मार्च 2022 में आगरा से कुल 126 फ्लाइटस का संचालन हुआ और इनमें 9993 यात्रियों ने सफर किया.
फरवरी 2022 में आगरा से कुल 124 फ्लाइटस का संचालन हुआ और इनमें 5011 यात्रियों ने सफर किया.
जनवरी 2022 में आगरा से कुल 114 फ्लाइटस का संचालन हुआ और इनमें 5308 यात्रियों ने सफर किया.