आगरालीक्स….. आगरा में बेखौफ बाइकर्स गैंग ने युवती के गले से सोने की चेन लूटी, पिता बदमाशों को पकड़ने के लिए भागे तो फायरिंग कर दी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के न्यू आगरा के नगला पदी निवासी नरेंद्र सिंह अपनी बेटी दिव्या सिंह के साथ यमुना पार की नर्सरी में पौधे लेने गए थे। थाना एत्माउददौला के पास स्थित शालिनी नर्सरी पर एक्टिवा से नरेंद्र सिंह अपनी बेटी दिव्या के साथ पहुंचे। उन्होंने एक्टिवा खड़ी कर दी और पौधे देखने लगे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर बदमाश आए।

चेन लूट कर भाग गए बदमाश
बदमशों ने दिव्या के गले पर झपटटा मारा और गले से सोने की चेन लूट ली। चेन लूट कर बदमाश थाना एत्मादउददौला की तरफ भागने लगे, नरेंद्र सिंह ने शोर मचा दिया और बदमाशों का पीछा किया। पीछे बैठे बदमाश से फायर कर दिया, इससे वे रुक गए और बदमाश भाग खड़े हुए।
छानबीन में जुटी पुलिस
बदमाशों के सेन लूटने की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। स्थानीय लोग भी आ गए, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।