आगरालीक्स …आगरा में ब्रेड मक्खन खाना हुआ महंगा, सुबह लोग ब्रेड और मक्खन लेने पहुंचे तो पांच रुपये महंगा मिला। एक लाख से अधिक ब्रेड की सेल हर रोज..

पैकिंग वाला दूध और दूध से बने उत्पाद पर 5 फीसद जीएसटी लगा दी गई है, इससे दूध के साथ ही मक्खन और दही के रेट बढ़ गए हैं। इसके साथ ही ब्रेड के रेट मंगलवार से बढ़ गए। ब्रेड के रेट पांच रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। अधिकांश ब्रांड की ब्रेड के रेट पांच रुपये बढ़ गए हैं, 30 रुपये वाली ब्रेड 35 रुपये की मिली और 40 वाली ब्रेड के लिए 45 रुपये देने पड़े।
52 रुपये का बटर
ब्रेड के साथ ही बटर के रेट भी बढ़ गए हैं, 50 रुपये वाला बटर 52 रुपये का मिल रहा है। इसके साथ ही दूध और दही के उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। पनीर पहले ही महंगा हो चुका है, पनीर के रेट 300 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं।
एक लाख से अधिक ब्रेड के पैकेट की सेल हर रोज
ब्रेड की सेल तेजी से बढ़ी है, ब्रेड के पैकेट हर दुकान पर मिल रहे हैं। यहां तक कि भेलपुरी की ठेल पर भी सैंडविच बनाई जा रही हैं, इसमें ब्रेड का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाजार के एक अनुमान के तहत आगरा में हर रोज एक लाख से अधिक ब्रेड के पैकेट की बिक्री हो रही है। ब्रेड के पैकेट भी बदल गए हैं। कई तरह की ब्रेड बाजार में उपलब्ध हैं।