आगरालीक्स… आगरा के क्रिकेट के बड़े बुकी अंकुश मंगल के साथी को पुलिस ने रिमांड पर लिया, 15 और लोगों के नाम। बुकी का साथी
सटटे की डील और लेनदेन का करता था काम।
पुलिस ने जून में ब्रज धाम फेज वन, कमला नगर निवासी बुकी अंकुश मंगल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से अंकुश मंगल के गिरोह से जुड़े अन्य लोगों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया, सुभाष नगर कमला नगर निवासी सौरभ अग्रवाल ने भी कोर्ट में समर्पण कर दिया था।

15 और लोगों के नाम बताए
पुलिस ने बुकी के साथ ही सौरभ अग्रवाल को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया। बुकी सौरभ अग्रवाल ने रिमांड पर 15 और लोगों के नाम बताए हैं। कमला नगर के एसओ विपिन गौतम का मीडिया से कहना है कि अंकुश मंगल के गिरोह में कई लोग शामिल थे, सौरभ अग्रवाल ने गिरोह से जुड़े 15 और लोगों के नाम बताए हैं, सौरभ अग्रवाल सटटे की डीलिंग करने के साथ ही रुपये का लेन देन करता था।