आगरालीक्स …आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर अदभुत नजारा दिखाई देगा, हर घर में तिरंगा फहराएगा। जिला प्रशासन द्वारा झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे, आगरा के लिए 6.60 लाख झंडे बनवाए जा रहे हैं।
आगरा में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के उपलब्ध में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत हर घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।
6.60 लाख झंडे कराया जा रहे तैयार
आगरा में 5.50 लाख झंडे घर घर में फहराए जाने हैं। इसके लिए 6.60 लाख झंडे तैयार कराए जा रहे हैं। इसके लिए जिले के 169 स्वयं सहायता समूह को दो लाख 12 हजार झंडे तैयार करने का काम दिया गया है। जिले की 92 एनजीओ से 25 हजार झंडे तैयार कराए जाएंगे, 25 निजी सिलाई केंद्रों से 1.50 लाख झंडे तैयार कराए जा रहे हैं। 30 जुलाई तक झंडे तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

पेट्रोल पंप से लेकर राशन की दुकान से झंडों का वितरण
जिले में 5.50 लाख झंडे लगाए जाने हैं, इन झंडों का वितरण सरकारी विभागों, गैर सरकारी विभागों, पेट्रोल पंप, राशन की दुकानों के साथ ही विद्यालयों से किया जाएगा।
ऐसा होगा तिरंगा
राष्ट्रीय ध्वज 20 इंच चौड़ा और 30 इंच लंबा होगा। स्कूलों को भी राष्ट्रीय ध्वज के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है।