नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ। विरोध करते गहलौत व पायलट हिरासत में। राष्ट्रपति पद पर मुर्मू की जीत तय।
सोनिया से पूछताछ के विरोध में देशभर में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ शुरू हो गई है। इसके विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ईडी ने सोनिया गांधी से पूछताछ के लिए 50 सवालों की लिस्ट तैयार की है।
पूछताछ में तबीयत खऱाब हुई तो घर जाने देंगे
कांग्रेस अध्यक्ष से पूछताछ का विरोध करने पर दिल्ली में राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि पूछताछ के दौरान सोनिया की हालत बिगड़ी तो उन्हें जाने दिया जाएगा।
देश के नये राष्ट्रपति के लिए मतों की गणना जारी
देश के नये राष्ट्रपति के रूप में एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की जीत तय है। संसद भवन के कमरा नंबर 63 में बैलेट बॉक्स खोलकर मतों की गिनती की जा रही है।
विपक्ष से सिन्हा और एनडीए की मुर्मू का मुकाबला
विपक्ष के प्रत्याशी के रूप में यशवंत सिन्हा मैदान में हैं लेकिन मुर्मू की जीत को तय माना जा रहा है। भाजपाइयों ने मुर्मू की जीत पर जश्न की तैयारी की है।