आगरालीक्स… सावन के माह में नवग्रह के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक किया जाए तो मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। साथ ही कौन से शिवलिंग से क्या मिलता है फल।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन बताते हैं कि इन उपायों को किया जाए तो निश्चित ही लाभ होता है।

कन्या के विवाह में देरी हो तो
जिस भी कन्या के विवाह में देरी हो रही है वो कुण्डली के अनुसार ग्रहों का उपाय करे साथ ही पीले वस्त्र धारण करके शिव जी को इत्र चढ़ाए और फिर जल चढ़ाकर 108 बेल पत्र जिसपर “श्री राम” लिखा हो शिव जी को अर्पित करें तथा 108 बार “ॐ पार्वती पतये नमः” का जप नियमित रूप से करे।





बीमारी के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप
🏵 व्यक्ति बीमार हो कुण्डली के अनुसार ग्रह का रुद्राक्ष धारण कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
सुखद दांपत्य जीवन के लिए
🏵 जिन पति-पत्नी मे नहीं बनती है, उन्हें सावन महीने में गौरी शंकर रुद्राक्ष अभिमंत्रित करके पहनना चाहिए।
🏵 दामत्य जीवन में परेशानी दूर करने के लिए पति-पत्नी साथ में शिव जी का पञ्चामृत से अभिषेक करे और एक रुद्राक्ष की माला से “ॐ पार्वती पतये नमः” का जप करें और साथ ही शिव जी के मंदिर में शाम को घी का दिया जलाए।
🏵पति-पत्नी दोनो साथ में हर सोमवार को शिव जी को खीर अर्पित करें।
संतान की समस्या के लिए
🏵 जिन्हे संतान की समस्या है कुण्डली में जो ग्रह समस्या दे रहे हैं उनका उपाय करने के साथ ही गर्भ गौरी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
नौकरी की समस्या
🏵 नौकरी की समस्या के लिए कुण्डली के अनुसार उपाय करने के साथ ही हर सोमवार को एक मुट्ठी अखंडित चावल और कच्चा दूध शिव जी को चढ़ाए।
जन्म कुण्डली में शिवाभिषेक द्वारा नवग्रहों का उपाय
🌸 सूर्य – शिव जी का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करे और आक का पुष्प अर्पित करें।
🌸 चंद्रमा – शिव जी का गाय के दूध से अभिषेक करे।
🌸 मंगल – शिव जी का गिलोय के रस से अभिषेक करे।
🌸 बुध – शिव जी का विधारा की जड़ के रस से अभिषेक करे।
🌸 बृहस्पति – शिव जी का हल्दी मिश्रित जल से अभिषेक करे।
🌸 शुक्र – शिव जी का पञ्चामृत और गाय के घी से अभिषेक करे।
🌸 शनि – शिव जी का गन्ने के रस और छाछ से अभिषेक करे।
🌸 राहु – शिव जी का कुश के जल से अभिषेक करे।
🌸 केतु – शिव जी का दुर्वा के जल से अभिषेक करे।