आगरालीक्स…आगरा में चॉकलेट की चोरी हुई है. चार लड़के आते हैं और एक दिव्यांग महिला की दुकान से चॉकलेट का डिब्बा चोरी कर ले जाते हैं. सीसीटीवी में कैद हुई चोरी
आगरा में चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में चार लड़के एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला की दुकान से चॉकलेट का डिब्बा चोरी कर ले गए हैं. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. पीड़ित महिला ने रिपोर्ट लिखाने की बात कही है.
ये है पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर का है. यहां दोनों पैरों से दिव्यांग एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे संदीप के साथ रहती हैं. इनकी घर के बाहर ही परचून की दुकान हैं. पीड़िता के अनुसार मंगलवार को दोपहर में चार लड़के अलग—अलग होकर इनकी दुकान पर आए. एक लड़का दूर खड़ा हुआ था. पहले दो और फिर एक लड़का दुकान पर पहुंचा. लड़कों ने बुजुर्ग महिला से कुछ सामान मांगा. इस पर वह सामान निकालने लगीं, लेकिन इसी दौरान लड़कों ने काउंटर पर रखा चॉकलेट का डिब्बा चोरी कर लिया और वहां से चुपचाप निकल गए.

जब महिला को दुकान पर रखे चॉकलेट के डिब्बे की चोरी का पता चला तो उसके होश उड़ गए. घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. पीड़ित महिला ने चोरी की यह शिकायत पुलिस से करने की बात कही है.