आगरालीक्स…श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के मामले में कोर्ट ने 25 जुलाई से केस के स्थायित्व पर सुनवाई करने का लिया निर्णय
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के मामले में कोर्ट ने 25 जुलाई से केस के स्थायित्व पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है. एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी के केस में गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने यह निर्णय लिया. अदालत ने कहा कि 25 जुलाई से केस के स्थायित्व संबंधी बिंदू पर हर दिन दोपहर तीन बजे से सुनवाई की जाएगी. इस निर्णय का जहां प्रतिवादी पक्ष ने स्वागत किया है तो वहीं पक्षकारों ने अग्रिम कोर्ट में जाने की बात कही है.