आगरालीक्स…आगरा में आज भी मिले कोरोना मरीज. बीते 24 घंटे में हुई 1426 लोगों की जांच. प्रशासन ने जारी किया अपडेट
आगरा में कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन इसके बावजूद कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. राहत की बात ये है कि अगर नये मरीज मिल रहे हैं तो साथ की साथ पुराने कोरोना मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो रहे हैं. गुरुवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है.

अपडेट के अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1426 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 3 नये #Covid19 केस पाये गये. विगत 24 घन्टे में 3 लोग स्वस्थ्य हुये हैं. वर्तमान में 20 सक्रिय केस हैं.