नईदिल्लीलीक्स… पश्चिम बंगाल में शिक्षा घोटाले में मंत्री गिरफ्तार। अफगानिस्तान में सरकार के खिलाफ बोलने पर मिलेगी सजा। साथ में प्रमुख खबरें।
मंत्री के करीबी के घऱ से मिला था 20 करोड़ कैश
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से शिक्षा घोटाले मामले में ईडी की पूछताछ के बाद की गई छापेमारी में 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है।
ईडी ने पूछताछ के बाद मंत्री पार्थ को किया गिरफ्तार
इसके बाद कई घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने मंत्री को भी गिरफ्तार कर लिया। पश्चिमी बंगाल में वर्ष 2014 और 2016 में हुई शिक्षकों की भर्ती में दो अभ्यर्थियों ने धांधली की शिकायत करते हुए हाईकोर्ट में शिकायत की थी। हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इस पर ईडी की कार्रवाई चल रही है.
बाबा काशी विश्वनाथ के विश्राम को चांदी का नया आसन
बाबा काशी विश्वनाथ के रात्रि विश्राम के लिए चांदी का नया आसन तैयार किया गया है। बाबा विश्वनाथ अब शयन आरती के बाद नये चांदी के आसन पर रात्रि विश्राम किया करेंगे। नया आसन 20 किलो चांदी से तैयार कराया गया है। रविवार को विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन को चांदी का आसन सौंप दिया जाएगा। इसके बाद विभिन्न यज्ञ, जलाभिषेक, पूजन, शोभायात्रा आदि के बाद बाबा के शयन के लिए लाया जाएगा।
तालिबानी फरमान, सरकार के खिलाफ बोला तो सजा
अफगानिस्तान की सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है, जिसके मुताबिक सरकार की आलोचना करने से रोका गया है। बिना किसी सुबूत के इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के अधिकारियों और कर्मचारियों की आलोचना करने वालों को दंडित किया जाएगा। लोग शब्द, हाव-भाव किसी तरह से आलोचना नहीं कर सकते हैं। तालिबानी सैनिक को छूने पर भी सजा दी जा सकती है।