आगरालीक्स…आगरा में संडे की छुट्टी और बारिश…सुहाने मौसम का लिया लोगों ने मजा. तापमान भी घटा…जानें आने वाले दिनों में बारिश को लेकर क्या है अपडेट मौसम विभाग का
आगरा में आज संडे वाला दिन लोगों का खूब अच्छा रहा. लोगों को गर्मी से राहत मिली. छुट्टी वाला दिन और बारिश ने इस राहत को दोगुना कर दिया. रविवार को यूं तो सुबह से उमस छाई हुई थी. धूप निकलने के कारण उसम बढ़ गई थी लेकिन दोपहर 12 बजे से पहले आसमान में काली घटाएं छाने लगी और थोड़ी देर बाद तेज झमाझम बारिश होने लगी. बारिश में लोग जमकर नहाए. हालांकि कई जगह जलभराव व कीचड़ भी हो गई. इसके बाद मौसम सुहाना ही रहा. बीच में धूप भी निकली लेकिन बारिश के कारण उसका तेज कम रहा. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में बादल छाने और बरसान होने का सिलसिला अभी जारी रहेगा. सोमवार को भी आगरा में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.