Monday , 3 February 2025
Home अलीगढ़ IVF Day 2022 : Controversy of first test tube baby of India, Agra First IVF birth in Agra # agra
अलीगढ़टॉप न्यूज़बिगलीक्स

IVF Day 2022 : Controversy of first test tube baby of India, Agra First IVF birth in Agra # agra

आगरालीक्स३ आज ही के दिन पहले परखनली यानी टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था, दूसरा टेस्ट ट्यूब बेबी भारत में हुआ लेकिन डॉक्टर को दंडित किया उन्होंने आत्महत्या कर ली था। आगरा में पहला टेस्ट ट्यूब बेबी, जानें.

अपना 44 वां जन्मदिन मना रही लुइस जॉय ब्राउन का बेटा 16 साल का है। आज ही के दिन 25 जुलाई 1978 को इंग्लैंड के ओल्डहैम जनरल हॉस्पिटल का अलग ही मााहौल था, भारी पुलिस बल तैनात था, और जैसे ही दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस जॉय ब्राउन का जन्म हुआ, जश्न मनाया गया, 60 से अधिक जांच की गई जिससे पता चला कि टेस्ट ट्यूब बेबी से जन्म लेने बाली बच्ची सामान्य बच्चों की तरह ही स्वस्थ्य है। इसे बेबी ऑफ द सेंचुरी कहा गया। इसके लिए इंग्लैंड के रॉबर्ट एडवर्ड को 2010 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया
लेकिन दुर्भाग्य देखिए, संसाधनों के अभाव में इसके 67 दिन बाद 3 अक्टूबर 1978 को दुनिया की दूसरी टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म एनआरएस मेडिकल कॉलेज के डॉ सुभाष मुखोपाध्याय ने कराया, उस दिन दुर्गा पूजा थी, इसलिए नाम दुर्गा रखा गया, जबकि वास्तविक नाम कनुप्रिया अग्रवाल है। दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का दावा करने के साथ ही डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय पर सवाल उठने लगे, उन्हें प्रताड़ित किया गया, 19 जून 1981 को कोलकाता स्थित अपने घर पर डॉ सुभाष मुखोपाध्याय ने सुसाइड कर ली। इसके पांच साल बाद 1986 में मुंबई में पहले ;टेस्ट ट्यूब बेबीद्ध तकनीक से हर्षा नामक बच्ची का जन्म हुआ। 16 साल बाद स्वीकार किया गया है डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने ही पहले टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया था।
आगरा में पहला टेस्ट टयूब बेबी
आगरा में पहले टेस्ट टयूब बेबी का दावा 01 अगस्त 1998 को किया गया, दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले दंपती ने आईवीएफ से बेटे को जन्म दिया था, वह अब 24 साल का हो चुका है। आगरा में आईवीएफ सेंटर की संख्या बढ़ी है और हर महीने 300 तक आईवीएफ के केस हो रहे हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sad and painful, three year old innocent daughter dies in front of mother in Agra…#agranews

आगरालीक्स..दुखद और दर्दनाक, आगरा में मां के सामने तीन साल की मासूम...

बिगलीक्स

Sad News: Three year old innocent daughter dies in an accident in front of her mother in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. मां के सामने तीन साल की मासूम बेटी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Car overturns while trying to save cyclist in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी. कार...

बिगलीक्स

Holi 2025: Thakur Shri Baanke Bihari ji played Holi in Vrindavan. Prasadi Gulal was blown on the devotees…#mathuranews

आगरालीक्स…वृंदावन में ठाकुर जी ने खेली होली. श्रद्धालुओं पर जमकर उड़ाया प्रसादी...