आगरालीक्स …आगरा का मौसम सुहावना हो गया है, सुबह से ही बादल छाए हुए हैं , मौसम विभाग का अलर्ट। 31 जुलाई तक बारिश की संभावना।
आगरा में सावन की झमाझम बारिश शुरू हो गई है, 30 मिनट से एक घंटे की बारिश के बाद बूंदाबांदी हो रही है। सोमवार को भी बारिश हुई, इससे तापमान में गिरावट आ गई और गर्मी व उमस से राहत मिली है। मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं, सात बजे तक धूप नहीं निकली है। बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है।

31 जुलाई तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में ऐसा ही मौसम रहेगा। 31 जुलाई तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का अनुमान
26-Jul 25.0 34.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
27-Jul 26.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
28-Jul 26.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
29-Jul 26.0 35.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
30-Jul 25.0 33.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
31-Jul 26.0 35.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm