अलीगढ़लीक्स…. दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने की मां पिता और चार साल की भतीजी की हत्या, पहुंचा थाने, भाई की है जिम, पिता एडीओ पंचायत के पद से रिटायर हुए हैं।
सोमवार शाम को सौरभ पुत्र ओमपकाश निवासी मौहल्ला विकास नगर थाना गाँधीपार्क, अलीगढ़ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि पिता ओमप्रकाश उम्र 62 वर्ष व माता सोमवती उम्र करीब 60 वर्ष को प्रोपर्टी के बटवारे को लेकर मौहल्ला विकास नगर में ही अपने घर में हथोड़ा व ईट (बरामद कर लिया गया है) से पीटकर दोनो की हत्या कर दी है तथा अपनी भतीजी शिवा उम्र करीब 04 वर्ष को गंभीर रुप से घायल कर दिया . जिसको चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है।

संपत्ति को लेकर की हत्या
मृतक ओमप्रकाश एडीओ पंचायत से वर्ष 2019 में रिटायर्ड हुए थे. उनका बेटा हत्यारोपी सौरभ इंटर पास है। हाथरस से पॉलीटेक्निक का डिप्लोमा किया हुआ है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसके पिता ओमप्रकाश द्वारा रिटायरमेन्ट के बाद पैसा इसके बड़े भाई रामेश्वर के जिम में लगा दिया गया तथा इसे कुछ नहीं दिया गया. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जा रहा है.आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.
रिटायर के बाद मिले रुपए के लिए की हत्या…
घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि विकास नगर के युवक सौरभ ने अपने मां-बाप की हथौड़े से हत्या कर दी. सौरभ के पिता एडीओ पंचायत से रिटायर बताए जा रहे हैं. रिटायर के बाद जो पैसा मिला था, सौरव का कहना है कि वह बड़े भाई, जो कि जिम चलाता है, के काम में लगा दिया गया था और उसे कोई भी काम करवाने के लिए पैसा नहीं दिया गया था. घर में इसी को लेकर क्लेश चल रहा था. आज गुस्से में अपने मां-बाप की हथौड़े, ई़ट से हत्या कर दी. भतीजी को भी घायल कर दिया. ने की मां-बाप, भतीजी की हत्या… देर शाम अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी में सौरभ नामक बेटे ने हथौड़े, ईंट से अपने मां-बाप की हत्या कर दी. युवक ने अपनी मुन्नी भतीजी को भी घायल कर दिया था जिसे बाद में मत घोषित कर दिया गया.