आगरालीक्स ..शर्मनाक…., कारगिल शहीद के घर घुसे बदमाशों ने दो साल के मासूम के गर्दन पर चाकू लगाकर 27 लाख की लूट की, दरोगा ने वारदात की छिपा दी, आज कारगिल दिवस है, इससे एक दिन पहले वारदात हुई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के संज्ञान में मामला आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया और जांच के आदेश दिए हैं।
कारगिल शहीद आगरा निवासी शहीद श्यामवीर सिंह का परिवार ताजनगरी फेज वन में रहता है, उनकी पेट्रोल पंप है। परिवार में शहीद श्यामवीर सिंह की पत्नी गीता देवी, बेटा नरेश चाहर, उनकी पत्नी शकुंतला, दो साल का बेटा भविष्य और भाई विजय चाहर रहते हैं। कारगिल दिवस पर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इसके लिए शहीद श्यामवीर सिंह की पत्नी गीता देवी और बेटा विजय चाहर गांव गए थे।

भविष्य की गर्दन पर चाकू रखकर बनाया बंधक
सोमवार को नरेश चाहर पेट्रोल पंप पर गए थे, घर पर पत्नी शकुंतला और दो साल का बेटा भविष्य था। नरेश चाहर का कहना है कि दोपहर 3.30 बजे बदमाश कोठी के मुख्य द्वार से घर में घुसे। शकुुतला देवी घर में सफाई कर रही थी, उनका दो साल का बेटा भविष्य बेड पर खेल रहा था, बदमाश ने भविष्य को गोद में ले लिया और गर्दन पर चाकू लगा दिया। शंकुतला ने शोर मचाया तो बेटे को मारने की धमकी दी। बदमाशों ने शकुंतला के हाथ पैर रस्सी से बांध दिए।
छैनी हथौड़ा से तोड़ी अलमारी
शंकुतला के चाबी न देने पर बदमाशों ने छैनी हथौड़ा से अलमारी तोड़ दी। पांच लाख कैश, 40 तोला सोना, 2.50 किलोग्राम चांदी इस तरह करीब 27 लाख का लूट कर फरार हो गए।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे बदमाश, टीशर्ट और जींस पहने हुए
सीसीटीवी में बदमाश आते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाश जींस और टीशर्ट पहने हुए थे, एक ने गमछा मंुंह पर बांध रखा था तो दूसरे ने मास्क मुंह पर बांध लिया था।
दरोगा ने छिपाई वारदात
कारगिल शहीद के घर हुई लूट की घटना की जानकारी दरोगा ने अधिकारियों को नहीं दी, मंगलवार को अधिकारियों को मामले की जांनकारी हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले में दरोगा द्वारा की गई लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं।