आगरालीक्स… इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष अपनी मेधा का परचम लहराने वाली आगरा की टॉपर छात्राओं का अभिनंदन।
यह मेधावी छात्राएं की गईं सम्मानित
सामाजिक संस्था सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में यूपी बोर्ड से श्री नवल सिंह इंटर कॉलेज, सैयां की सोनम शर्मा, सीबीएसई बोर्ड से माउंट लिट्रा स्कूल की रितिका जैन और आईएससी बोर्ड से सेंट पैट्रिक्स की पलक सिंघल और काजल सिंघल को सम्मानित किया गया।
छात्राओं को फूलमाला और दुपट्टा पहनाया
सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’, संस्थापक सुमन गोयल, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक और ट्रस्टी मनमोहन चावला, ट्रस्टी रविकांत चावला और संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी ने छात्राओं को फूल माला व दुपट्टा पहनाकर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यही बेटियां करेंगी कल राष्ट्र निर्माण
सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’ ने कहा कि यही मेधावी बेटियाँ कल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगी।
इनकी रही सहभागिता
इस दौरान आशा चावला, प्रिया कपूर, अनु चावला, डॉ. एसपी सिंह और विजय वर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। डॉ. सुषमा सत्संगी ने संचालन किया। कवि कुमार ललित मीडिया समन्वयक रहे।