आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में Investiture Ceremony हुई. स्टूडेंट पार्लियामेंट बनाकर बच्चों को किया प्रोत्साहित
आज सेंट पीटर्स कॉलेज में Investiture Ceremony आयोजित की गई जिसमं स्टूडेंट पार्लियामेंट को बैज प्रदान किए गए. चीफ गेस्ट के रूप में ग्रुप कैप्टन पी. बिसवाल तथा स्कूल के मैनेजर फादर मिरान्डा भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई. दीप प्रज्जवलित कर छात्रों ने स्वागत गीत भी गाया. प्रधानाचार्य फादर एन्ड्रयू कौरिया ने दीप प्रज्जवलन किया.

पार्लियामेंट में चारों हाउस के कप्तान व उप कप्तानों को बैज दिए गए. विभिन्न खेलों के कप्तानों को उप प्रधानाचार्य फादर राजुन व हैड मिस्ट्रेस सिस्टर यैरिसिलैट द्वारा बैज पहनाए गए. इसके बाद फादर एन्ड्रयू कोरिया ने स्टूडेंट पार्लियामेंट को शपथ दिलाई. अंत में मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन पी बिसवाल ने बच्चों को सराहा और प्रिंसिपल ने अपने शब्दों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया. इस मौके पर जॉन पॉल व रोहित नैयर मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन रौली सिंह, सोफिया व डॉ. अनुभव खंडेलवाल ने किया. डॉ. एपी एंटनी, डॉ. मनीष मगन, शानू महाजन, प्रमोद भंडारी, कौशलेंद्र का विशेष योगदान रहा.