आगरालीक्स…. आगरा में बीयर के ठेके पर चली गोली, युवक की मौत।

आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव मडौली निवासी बबलू के गांव के ही राहुल पर 20 हजार रुपये उधार थे, राहुल राजस्थान में काम करता है। बबलू ने उधार के रुपये देने के लिए राहुल को बुलाया, राहुल बस से फतेहपुर सीकरी पर पहुंचे। बस से उतरने के बाद राहुल को बबलू और उसके साथी सीयाराम ने बाइक पर बिठा लिया। बाइक से तीनों बीयर के ठेके पर पहुंचे।
सिर में सटाकर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
बीयर खरीदने के बाद दोनों पास ही स्थित कैंटीन पर पहुंच गए। यहां उनका रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। राहुल ने बबलू के सिर में सटाकर तमंचा मार दिया और भाग गया। बबलू को सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान बबलू की मौत हो गई।