आगरालीक्स… आगरा से नोएडा के लिए जा रही कार यमुना एक्सप्रेस वे पर की भीषण भिड़त, हादसे में पिता पुत्र की मौत।
दो घायल।
आगरा से नोएडा की तरफ कार जा रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को बाजना कट के पास कार अनियंत्रित हो गई, अनियंत्रित होने के बाद कार आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।

हादसे में पिता और पुत्र की मौत
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। हादसे में बिहार निवासी 50 साल के सत्येंद्र और उनके 22 साल के बेटे सोनू शुक्ला की मौत हो गई। जबकि सत्येंद्र शुक्ला की पत्नी शालिनीे और बेटी अंबरीश भर्ती हैं।