आगरालीक्स… रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आगरा क्षेत्र प्रबंधक समिति के चुनाव में रामनारायण शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री चंद्रहंस निर्वाचित।
अन्य पदाधिकारी भी निर्वाचित हुए

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आगरा क्षेत्र प्रबंधक समिति के चुनाव में मौजूद कर्मचारी।
प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर घनश्याम सिंह क्षेत्र की अध्यक्षता औऱ पर्यवेक्षक मुनेंद्रपाल सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष अलीगढ़ की देखरेख में हुआ। चुनाव में अनिल लवानिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अवधेश कुमार प्रांतीय प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।
कर्मचारियों की समस्याओं को कराएंगे निस्तारित
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओँ का हल कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय मंत्री चंद्रहंस ने कहा कि आगरा क्षेत्र में डीजल कटौती, कम आय पर कटौती आदि समस्या होने पर तत्काल डिपो अथवा अधिकारियों से निराकरण कराया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी टीम का भी गठन किया।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर संजय धाकरे, अजीत पाल सिंह, पंकज महेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, नेपाल सिंह, राजकुमार, जितेंद्र जौहरी, पीवी सिंह, सोवरन सिंह, प्रवीन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण, शैलेंद्र लवानिया, अजीज खां, गौरव शर्मा, सोहन सिंह मनोज त्यागी, सुरेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।