आगरालीक्स…आगरा में तिरंगा चौक पर डीआईजी जिला कारागार ने किया ध्वजारोहण. 1647 दिन से यहां हर रोज हो रहा ध्वजारोहण
अजीत नगर बाजार कमेटी के तिरंगा चौक पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण व राष्ट्रगान में आज 1647 में दिन मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह डीआईजी जिला कारागार रहे. उन्होंने ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया. 26 जनवरी 2018 से प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण व राष्ट्रगान में अजीत नगर बाजार कमेटी ने आज एक कीर्तिमान हासिल किया. आपको बता दें कि भारतवर्ष में आगरा एक ऐसी जगह है जहां पर समय अनुसार बाजार कमेटी प्रतिदिन ध्वजारोहण व राष्ट्रगान करती है. बाजार कमेटी को दिए गए सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित पत्रों को देखकर मुख्य अतिथि ने प्रशंसा की और बहुत ही खुश नजर आए.

मुख्य अतिथि ने कहा ऐसे कार्यक्रम हर चौराहे हर गली हर जगह होने चाहिए. यह एक देश की प्रेम भावना को जोड़ता है और आगे भी चलता रहे यही हम कामना करते हैं. उपस्थित सदस्यगण अरुण सिकरवार अध्यक्ष राजेश यादव अजय नोतनानी महा मंत्री मनोज नोतनानी दिनेश अरोड़ा सुंदरलाल चेतवानी संजय नॉत नानी राणा रंजीत सिंह अरविंद कुमार गोस्वामी इमरान अब्बास शिव शंकर शहर रिंकू अग्रवाल महेंद्र यादव अनुराग कुशवाहा राजा ठाकुर अनुराग सिंह सुनील कुमार सुलभ कुलश्रेष्ठ गुरप्रीत सिंह कुलविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे