आगरालीक्स…आगरा में ‘पुष्पा’ स्टाइल में लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब. 450 अंग्रेजी शराब बरामद…खबर में जानिए कैसे छुपाकर तस्करी की जा रही थी शराब
आगरा में आबकारी विभाग और जीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है. यह शराब मशीनों के पार्ट की पैकिंग बॉक्स में छुपाकर बिहार ले जाई जा रही थी. जीएसटी विभाग, क्षेत्रीय थाना पुलिस और आबकारी विभाग आगरा की संयुक्त टीम द्वारा रोड चेकिंग के दौरान एनएच 2 पर ग्राम सिगना कट थाना सिकंदरा में एक ट्रक में 450 पेटी (ब्लेंडर प्राइड/ इंपीरियल ब्लू) विदेशी मदिरा की पकड़ी गई. उक्त मदिरा हरियाणा की थी और इसे फरीदाबाद से बिहार के लिए ले जाई जा रही थी. रोड चेकिंग में वाहनों की लंबी कतार का फायदा उठाते हुए वाहन चालक मौके से फरार हो गया. वहां एवं मदिरा को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

मशीन के पार्ट के बॉक्स में थी शराब
ट्रक की तलाश ली गई तो उसमें बड़ी मशीनों के पाटर्स को पैक करने वाला प्लाई बॉक्स मिला. बॉक्स खोलने पर उनमें हरियाणा मार्का विदेशी शराब की पेटियां मिली.