आगरालीक्स ….आगरा में लखनऊ की छात्रा के साथ रेप, एक अरेस्ट।
कानपुर की रहने वाली युवती लखनऊ में रहकर स्नातक कर रही थी, वह लखनऊ में किराए के कमरे पर रह रही थी। वहां उसकी पहचान विनोद से हुई, विनोद ने युवती की पहचान अर्जुन नगर क्षेत्र में रहने वाले रोहित से कराई।
नौकरी दिलवाने के लिए बुलाया, किया रेप
युवती का आरोप है कि मार्च 2021 में रोहित ने फोन किया, कहा कि वह नौकरी लगवा देगा, उसने युवती को आगरा बुला लिया। थाना शाहगंज के प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही का मीडिया से कहना है कि युवती ने आरोप लगाए हैं कि 17 से 22 मार्च तक रोहित ने युवती को अपने साथ शाहगंज क्षेत्र में रखा। आरोप है कि रोहित ने युवती के साथ रेप किया। विरोध करने पर शादी का आश्वासन दिया।

दिसंबर तक युवक ने युवती को साथ रखा
आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर रोहित ने युवती को अपने साथ ही रख लिया। युवती का आरोप है कि उसकी ज्वैलरी और कैश भी रख लिया। दिसंबर 2021 तक युवती को युवक ने अपने साथ रखा। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो मारपीट करने लगा। युवती को छोड़कर युवक चला गया।
रोहित को किया अरेस्ट
मूल रूप से बांदा का रहने वाला रोहित आगरा में रह रहा था, पुलिस को रोहित के कॉलोनी में होने की सूचना मिली। पूलिस ने रोहित को अरेस्ट कर लिया।