आगरालीक्स…आगरा के कैलाश मंदिर में रूद्राभिषेक के समय निकले नाग देवता. शिवलिंग के पास हुए बाल नाग देवता के दर्शन…देखें वीडियो
आगरा के कैलाश महादेव मंदिर में मंगलवार को रूद्राभिषेक के समय बाल नाग देवता ने लोगों को दर्शन दिए. सावन के महीने में शिवलिंग के पास ही नाग देवता के दर्शन कर लोगों ने खुद को भाग्यशाली माना. बताया जाता है भाजपा नेता वीरेंद्र मेढ़तवाल और वंदना सिंह के परिवार द्वारा मंगलवार को आगरा के प्राचीनतम कैलाश महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया जा रहा था. पूजा अर्चना संपन्न होने के दौरान ही मुख्य शिवलिंग के पास बाल नाग देवता को विचरण करते हुए देखा. नाग देवता के दर्शन कर पूजा कर रहे लोगों ने खुद को भाग्यशाली माना. शुभव दिव्य मेढ़तवाल ने बताया क िहमारे परिवार को भगवान शिव की कृपा का परम सौभाग्य मिला है.