आगरालीक्स ….जन्म के छह महीने तक शिशु को सिर्फ स्तनपान ही कराना चाहिए, इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास सही तरह से होता है। जानें स्तनपान के लाभ। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
शाहगंज यूपीएचसी के डॉ. सौरभ ने बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए सर्वाेत्तम आहार है। मां के दूध शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह शिशु को डायरिया, निमोनिया और कुपोषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि एक से सात अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम इस बार स्तनपान प्रोत्साहन- समर्थन एवं सहयोग रखी गई है। इसके तहत मंगलवार को माता बैठक में शीघ्र स्तनपान, केवल स्तनपान, नियमित टीकाकरण और साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया गया। इस मौके पर यूनिसेफ की बीएमसी शायना परवीन, वर्ल्ज विजन से मोहितश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन सोलंकी मौजूद रहीं।

स्तनपान के शिशु को लाभ
मां की त्वचा का संपर्क शिशु के तापमान को बनाए रखता है
दूध उतरने में सहायक
पहला गाढ़ा दूध अथवा कोलेस्ट्रम शिशु को बीमारियों से बचाता है
दस्त रोग, निमोनिया, कान व गले संक्रमण आदि का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है
शिशु और मां के बीच जुड़ाव रहता है
बौद्धिक स्तर में सुधार होता है
शिशु का समुचित विकास