आगरालीक्स…. आगरा से गतिमान, ताज एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें देरी से चलेंगी, आगरा पलवल मेमो का ठहराव नहीं होगा।
आगरा मंडल में बिलोचपुरा स्टेशन पर एन आई वर्क के कारण अप एवं डाउन लाइन का ब्लॉक लिया जाएगा जिसके कारण निम्नलिखित गाड़ियां प्रभावित होंगी, ट्रेनें 25 से 30 मिनट देरी से चलेंगी।

6 अगस्त को
अप साइड (वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी) की तरफ जाने वाली गाड़ी देरी से चलेंगी
झांसी की तरफ जाने वाली ट्रेनें चलेंगी देरी से
समता एक्सप्रेस संख्या 12808 को 25 मिनट
ताज एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12280 को 30 मिनट
गतिमान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12050 को 30 मिनट
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12650 को 30 मिनट ,
यशवंतपुर संपर्क क्रांति गाड़ी संख्या 22686 को 30 मिनट के लिए
मथुरा की तरफ जाने वाली ट्रेनें देरी से चलेंगी
श्रीधाम एक्सप्रेस गाडी संख्या 12192 को 30 मिनट
उत्कल एक्सप्रेस गाडी संख्या 18477 को 30 मिनट
मंगला सुपरफास्ट गाडी संख्या 12617 को 35 मिनट
केरला एक्सप्रेस गाडी संख्या 12625 को 30 मिनट ,
हीराकुंड एक्सप्रेस गाडी संख्या 20807 को 30 मिनट
5 अगस्त को गाडी संख्या 04495 आगरा-पलवल मेंमो और छह अगस्त को गाडी संख्या 04496 पलवल-आगरा मेंमो का बिलोचपुरा स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म के अनुपलब्धता के कारण ठहराव नहीं होगा