Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: BJP never compromised with its ideology: Sunil Bansal
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: BJP never compromised with its ideology: Sunil Bansal

183

आगरालीक्स…आगरा में बोले भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल-भाजपा ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया. भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सात अलग- अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को पठाया पाठ

एसएनजे गोल्ड मैरिज होम में आयोजित हो रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भाजयुमो की भूमिका विषय पर संबांधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन एक राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण करने वाला आंदोलन है। इस देश में एक आदर्श नागरिक बनाने वाला संगठन है। व्यवस्थाओं में सुधार का आंदोलन है। भाजपा परिवारवाद की पार्टी नहीं है। हमने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। हमने अपने संगठन की मूल भावना को नहीं छोड़ा। कार्यकर्ताओं ने परिश्रम करके पार्टी को आज शिखर पर पहुंचाया है। हमारे यहां एक निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। भाजपा के अंदर महिलाओं की भागीदारी बड़ी है। युवा मोर्चा देश भक्ति के भाव का जनजागरण कर रहा है। देश के हर नागरिक में देश भक्ति का भाव स्थाई आना चाहिए। हम समाज को संगठित करने के लिए निकले हैं। भाजपा व्यक्ति केंद्रित पार्टी नहीं है। कार्यपद्धति से कार्य करने पर संगठन का काम बड़ता है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। श्री बंसल ने आगे कहा कि हमारा यह संगठन सर्व स्पर्शी बना रहे, इसके लिए हमें काम करना है। युवा मोर्चा भविष्य का भाजपा है। जैसा युवा होगा वैसा भविष्य का भारत होगा।

प्रशिक्षण वर्ग के अगले सत्र सशस्त्र बलों से नेतृत्व की सीख को संबोधित करते हुए जनरल वीके चतुर्वेदी ने कहा कि देश की सीमा पर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के युवा देश के भीतर रह कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं यह देखकर अच्छा लगता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा के प्रभारी पंकज सिंह ने मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर बड़ता भारत विषय पर संबोधन देते हुए कहा कि जब से देश की बागडोर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, विकास का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। आज भारत अन्य देशों से आंखों में आंख डालकर बात करने का साहस रखता है। भारत के पासपोर्ट की ताकत का आज विदेशों में लोहा माना जा रहा है। विदेश नीति में संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिक और विकास पर कें द्रित है। मोदी जी ने पूरे संसार को अंतराराष्ट्रीय योग दिवस जैसे अभूतपूर्व सीख दी है। जिसका विश्व के 173 देशों ने ऐतिहासिक समर्थन किया था। मानवता के कल्याण के लिए भारत काम कर रहा है। कोविड काल में भारत ने पूरे विश्व में मानवता के नाते नेतृत्व किया। कोरोना का रिकॉर्ड वैक्सीनेशन कर भारत ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

‘हमारा विचार परिवार’ विषयक सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य से आज हमारे सभी अनुसांगिक संगठन प्रभावित हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर अन्य जितने भी अनुसांगिक संगठन हैं वह आज पूरी तरह राष्ट्रवादी विचार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। पूरे विश्व में मोदी योगी की नीतियों का लोहा माना जा रहा है। भाजपा का कुनबा आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा राजनीति दल बन चुका है। जिसके तीन प्रमुख कारण हमारी विचारधारा, कार्यपद्धति, अखिल भारतीय संगठनात्मक संरचना के लिए सतत प्रयास है। इसके अलावा सोशल मीडिया की भूमिका सत्र को सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट दीपक मेहाशके ने संबोधित किया। आदर्श कार्यकर्ता व प्रबंधन सत्र को राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो राजू विष्ट ने संबोधित किया। दूसरे दिन के अंतिम सत्र को प्रदेश महामंत्री भाजपा अश्विनी त्यागी ने जनसंघ से भाजपा की यात्रा विषय पर संबोधित किया।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भक्ति शर्मा जी सह प्रभारी भाजयुमो उत्तर प्रदेश, प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख एवं प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, प्रदेश महामंत्री प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन, प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ने बताया कल के मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है कल माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत करने के लिए युवा मोर्चा पूर्ण रूप से तैयार है, जिला अध्यक्ष हरिओम रावत, महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, प्रशिक्षण वर्ग के सह प्रमुख व मीडिया प्रभारी गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!