आगरालीक्स…आगरा में आजादी के अमृत महेात्सव पर फार्मा ह्यूमानिटी फ़ाउंडेशन ने किया रक्त्दान. समाज के अन्य वर्गों ने भी लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा
रविवार को फ़ार्मा ह्यूमानिटी फ़ाउंडेशन (रज़ि संस्था) द्वारा समर्पण ब्लड बैंक में आज़ादी के अमृत काल के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के अन्य वर्गों द्वारा भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया. संस्था के अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि दानों में महादान रक्त दान है. सचिव प्रशांत कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है. वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएन दुबे ने बताया समाज के सभी वर्गों को इस पुनीत यज्ञ में आहुति अवश्य देनी चाहिए.
कोषाध्यक्ष आलोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस यज्ञ में भाग लेने से सामाजिक समरसता और सौहार्द बढ़ता है.

इस शिविर को सफल बनाने में मुख्यतः संयोजक योगेश शर्मा, मयंक सिंह, सरदार इंदरमोहन सिंह, हेतराम वर्मा, गौरी शंकर, उज्ज्वल शर्मा,हेमेंद्र शर्मा, कपिल गर्ग, सेंट्रल स्कूल के शिक्षक रवि शर्मा,याकूब उसमानी, इमरान खान सहित 26 लोगों ने मूसलाधार बारिश की परवाह न करते हुए रक्तदान करके समाज को प्रेरित और जागरूक किया.