आगरालीक्स…आगरा में तिरंगा यात्रा के दौरान गूंजा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’. वीडियो वायरल. तीन युवक हुए बेनकाब. इस इलाके की है घटना
आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. आगरा में भी हर घर तिरंगा लगाया गया और तिरंगा यात्राएं निकाली गईं. लोगों ने अपनी बाइकों से लेकर कार, ट्रक और ट्रेक्टर तक में तिरंगा लगाकर देश के प्रति अपनी भक्ति दिखाई लेकिन इस बीच एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. दरअसल वायरल वीडियो में तीन युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.

मंगलवार को पुलिस के हाथ ये वीडियो लगा है. यह वीडियो लोहामंडी के गोकुल पुरा इलाके का बताया गया है. इसमें तिरंगा यात्रा के दौरान तीन युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इलाके के लोगों से युवकों की शिनाख्त कराने के बाद अब पुलिस युवकों की तलाश में दबिश दे रही है.
पिछले साल भी हुआ था ऐसा मामला
बता दें कि आगरा में पाकिस्तान जिंदाबाद गूंजने का मामला पिछले साल भी हुआ था. पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से हरा दिया था. इस दौरान आरबीएस के बिचपुरी कैंपस में कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाया और नारेबाजी की थी. पुलिस ने इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था और जेल भेज दिया था.