Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: Limit on storage and sale of NPDS drugs fixed. know full details here…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Limit on storage and sale of NPDS drugs fixed. know full details here…#agranews

269

आगरालीक्स…आगरा के दवा व्यापारी ध्यान दें. NPDS दवाओं के रखने की मात्रा और बेचने की संख्या निर्धारित हुई. जानिए किन दवाओं को कितना रख सकेंगे और कितना बेच सकेंगे

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तरप्रदेश द्वारा आज 15–08–22 को जारी पत्र संख्या ड्रग/8322 में प्रदेश के समस्त दवा व्यापारियों को NPDS की दवाओं को प्रति फर्म विक्रय की जा सकने / बिलिंग की अधिकतम सीमा/भण्डारण सीमा तय कर दी गई है। इन दवाओं के निरंतर सामने आ रहे दुरुपयोग को रोकने के आशय से इस आदेश को जारी किया गया है। यह आदेश, सरकारी संस्थान, कैंसर अस्पताल, मानसिक अस्पताल पर लागू नहीं होंगे।

पारित आदेशों के अनुसार एक फर्म/बिल पर निम्न अधिकतम सीमा लागू होगी
1– Codiene based Syrup (कोई भी साइज)

थोक विक्रेता 1000 शीशी से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 100 बोतल बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 100 बोतल का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को/प्रति बिल मात्र 1 बोतल ही बेच सकेगा।

2–Tramadol (all forms and combinations)

थोक विक्रेता 10000 tab/cap/amp से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 200 cap/tab/amp बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 2000 cap/tab/amp का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को चिकित्सक के पर्चे के अनुसार ही बेच सकेगा।

3–Alprazolam (all strength/combinations)

थोक विक्रेता 10000 tab/ cap से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 200 टैब/कैप ही बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 1000 tab/cap का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को/प्रति बिल मात्र 20 cap/tab ही बेच सकेगा।

4– Clonazepam (all strength and combinations)

थोक विक्रेता 10000 tab/ cap से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 200 टैब/कैप ही बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 1000 tab/cap का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को/प्रति बिल मात्र 20 cap/tab ही बेच सकेगा।

5–Diazepam (all strength/combinations)

थोक विक्रेता 2000 tab/ cap/amp से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 50 टैब/कैप ही बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 200tab/cap/amp का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को/प्रति बिल मात्र 10 cap/tab ही बेच सकेगा।

6– Nitrazepam (all strength/combinations)

थोक विक्रेता 2000 tab/ cap से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 50 टैब/कैप ही बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 200 tab/cap का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को/प्रति बिल मात्र 10 cap/tab ही बेच सकेगा।

7– Pentazocine (all strength/combinations)

थोक विक्रेता 2000 tab/ cap से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 50 टैब/कैप ही बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 50 tab/cap का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को/प्रति बिल मात्र 10 cap/tab ही बेच सकेगा।

8–Buprinorphine (all strength/combinations)

थोक विक्रेता 2000 tab/ cap से अधिक का भंडारण नही कर सकेगा तथा उसके द्वारा एक रिटेलर को 50 टैब/कैप ही बिल की जा सकेगी। रिटेलर अधिकतम 50 tab/cap का भंडारण कर सकेगा परंतु वह ग्राहक को/प्रति बिल मात्र 10 cap/tab ही बेच सकेगा।

उपरोक्त समस्त दवाओं से अधिक की मात्रा का भंडारण/विक्रय करने पर विभागीय कार्यवाही हो सकती है। यदि कोई दवा व्यापारी उपरोक्त मात्रा से अधिक का भंडारण/विक्रय करना चाहता है तो विगत दो वर्षों के क्रय–विक्रय के विवरण के साथ उसका वैध, औचित्य प्रस्तुत कर अलग से छूट प्राप्त कर सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

A grand procession of Param Gurudev Shri Ratna Chand Ji Maharaj Sahib was taken out in Lohamandi

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी में निकली परम गुरुदेव श्री रत्न चंद जी महाराज...

आगरा

Agra News: The new executive committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee took the oath of office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ....

आगरा

Bhagavad Gita Certificate Course started in Department of History and Culture

आगरालीक्स…आगरा में यूनिवर्सिटी के इतिहा​स एवं संस्कृति विभाग में भगवद् गीता सर्टिफिकेट...

आगरा

Founder’s Day was celebrated at St. Anthony’s Academy School in Agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट एंथोनी एकेडमी स्कूल में मनाया गया संस्थापक दिवस. सेंट...

error: Content is protected !!