आगरालीक्स… आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कान्हा का भोग स्पेशल पाग-पंजीरी, छप्पन भोग, फलहारी शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर उपलब्ध है। जानिये क्या हैं रेट।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर-घर में विभिन्न प्रकार के पाग बनाने के साथ पंजीरी का भोग भगवान को लगाया जाता है। महिलाएं इसके लिए रक्षाबंधन के बाद से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। घरों में विभिन्न प्रकार के पाग बनाए जाते हैं, जिसमें गिरी का पाग, मेवे का पाग, मिंगी का पाग आम होता है। साथ ही मेवे की पंजीरी बनाई जाती है। पंजीरी भगवान के प्रमुख भोग में से एक है। खासकर सत्यनाराय़ण की कथा और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पंजीरी और पंचामृत का भोग अवश्य लगाया जाता है।
नौकरी-पेशा और एकल परिवारों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का प्रसाद बनाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कुछ के पास समय नहीं होता तो कुछ के पास बनाने की विधि नहीं आती है। इसे देखते हुए मिठाई की दुकानों पर पाग और पंजीरी की विभिन्न किस्मों को कान्हा के भक्तों के लिए तैयार किया है।
आगरा के गोपालदास पेठेवालों ने बताया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए विशेष मिठाइयों तैयार की गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से पाग में मेवा पाग, गौंद पाग, गिरी पाग, मिंगी पाग आदि हैं। मेवा पंजीरी, स्पेशल पंजीरी, गूंजे, मठरी फलहारी नमकीन के साथ विशेष केक तैयार किया गया है। साथ ही भगवान के छप्पन भोग भी उपलब्ध हैं।
भोग के यह हैं रेट
-पाग 500 रुपये से 1000 रुपये तक
-पंजीरी 600 रुपये से शुरुआत
-छप्पन भोग 11 सौ रुपये से लेकर 51 सौ रुपये तक