आगरालीक्स …आगरा के व्यस्त बाजार नमक की मंडी में ज्वैलर के बैग से 20 लाख की ज्वैलरी चोरी करने वाले 24 घंटे में पकड़े गए, सीसीटीवी से मिले सुराग, चोरों के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बाग फराजना निवासी ज्वैलर कार्तिक शर्मा द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गयी कि, उन्होंने कहा था कि मंगलवार को दोस्त अंकित कुलक्षेठ के साथ 400 ग्राम सोने की झुमकी और चेन का टंच कराने के लिये नमक की मंडी आया था। टंच कराने के बाद उन्होंने अपना बैग दोस्त अंकित को दे दिया, कुछ दूर बाद बैग ले लिया और स्कूटी से घर आ गए। घर पहुंचा तो मैंने देखा की मेरे बैग में सोने की झुमकी और चेन नही है। नमक की मंडी में ही किसी ने मेरे बैग से जेबर चोरी कर लिये थे। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 055/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
दोस्त ने ही की चोरी, सीसीटीवी से पकड़ा गया
पुलिस ने सर्राफ कार्तिक और अंकित से पूछताछ की। अंकित ने पुलिस को बताया कि पैदल आते समय बैग रास्ते में एक बार हल्का सा ऊपर उठा था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें एक जगह उसका बैग हल्का सा ऊपर उठता दिखाई दिया लेकिन आसपास कोई संदिग्ध नहीं दिखा। सख्ती करने पर अंकित ने बता दिया कि उसने ही चोरी की थी।
इस तरह बैग से पार की ज्वैलरी
पुलिस पूछताछ में अंकित ने बताया कि ज्वैलरी चोरी करने के लिए उसने अपने दोस्त उदय निवासी भोगीपुरा शाहगंज के साथ मिलकर साजिश रची। माल टंच करा आते समय जेवरात की थैली उदय को पकड़ा दी। जिसे लेकर वह दूसरे रास्ते से चला गया। इसके बाद उसने अपने हाथ से बैग में कट मार दिया। जिससे कि चोरी की कहानी बनाई जा सके। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अंकित और उदय को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर पूरा माल बरामद कर लिया है।