आगरालीक्स…आगरा का तापमान फिर बढ़ने लगा. दिन में धूप और उमस ने किया परेशान. जानें बारिश के कितने बन रहे आसार.
आगरा में एक बार फिर से उमस और गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं. दिन में तेज धूप और उमस बढ़ी है. इसके कारण तापमान में इजाफा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकल आई. दिन में धूप का प्रभाव अधिक तेज दिखाई दिया. इसके कारण उमस भी बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा अन्य दिनों में भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है.