आगरालीक्स…अजब गजब खबर. चीटियों के हमले से परेशान तमिलनाडु का एक पूरा इलाका. जंगली खरगोश, सांपों को खाने के बाद पालूत जानवरों को बना रहीं निशाना. पानी सहित हर जगह चीटीं. लोगों का पलायन
जंगली खरगोश, सांपों को खाने के बाद पालतू जानवर निशाना
तमिलनाडु के गांव करंदमलई में जंगली चीटियों का कहर बरपा हुआ है। लाखों की संख्या में चीटियां पहाड़ियों से उतरकर जंगल में आने के साथ गांव में घुस आई हैं। लोगों का कहना है कि अब तक यह चीटिंयां जंगली खरगोश, सांपों को खा रही थीं। लेकिन अब यह गांव में आकर बकरियों, बछड़ों को अपना शिकार बना रही हैं। चीटियां पहले जानवरों की आंखों को खाती हैं और फिर उसके शरीर में घुसकर उसे खा जाती हैं।
पानी पीने से भी डर रहे लोग, लोगों का पलायन
गांव मे और नदी मे हर जगह चीटियों के होने से लोग पानी भी नहीं पी पा रहे हैं। किसी व्यक्ति को चींटी काट लेती है तो सूजन के साथ जलन होती है। इसकी वजह से बहुत से लोग गांव से पलायन कर गए हैं। पशु चिकित्सक भी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से जंगल मे जाने से मना किया है।

वन विभाग जांच में जुटा
फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी प्रभु का कहना है कि हमारी टीम चीटियों की पहाड़ी से उतर कर जंगल और गांव में आने और उनके हिंसक होने की जांच कर रही है। गांव के लोग इन्हे पागल चीटियां कहते हैं।