Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Committee constituted to investigate in the case of death during delivery of MLA’s niece in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Committee constituted to investigate in the case of death during delivery of MLA’s niece in Agra

149

आगरालीक्स…आगरा में विधायक की भतीजी की डिलीवरी के बाद तबीयत बिगड़ने से हुई मौत के मामले में जांच को कमेटी गठित. डॉ. अलका सेन, उनकी बेटी और कर्मचारी पर लापरवाही और हत्या का है आरोप.

फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल के छोटे भाई महाराज सिंह की बेटी पिंकी चौधरी की सेन हॉस्प्टिल, कोठी मीना बाजार में डिलीवरी के दौरान तबियत बिगड़ने के बाद मौत के मामले की जांच को कमेटी गठित की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाएगी। जांच कमेटी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूबी सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शुचीरानी गुप्ता, निश्चेतक डॉ. स्नेहशील गुप्ता व आईएमए के डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को शामिल किया गया है.

फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के छोटे भाई महाराज सिंह की बेटी पिंकी चौधरी का सेन हॉस्पिटल, कोठी मीना बाजार में इलाज चल रहा था। आरोप है कि प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को सेन हॉस्पिटल में भर्ती किया, आपरेशन के बाद रात 10 बजे बेटे को जन्म दिया। उसके बाद से ही सांस लेने में परेशानी होने लगी, परिजनों ने कर्मचारी से कहा लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया और परिजनों को मरीज से मिलने भी नहीं दिया।

सुबह चार बजे देखने आई डॉ. अलका सेन की बेटी
आरोप है कि परिजनों के अस्पताल में एकत्रित होने पर 15 अगस्त की सुबह चार बजे कर्मचारियों ने बताया कि डॉ. अलका सेन की बेटी जो कि डॉक्टर हैं उन्होंने ही रात को आपरेशन किया था वह चेकअप करने आ रही हैं। इसके बाद पिंकी को ओटी में ले गए वहां से सीधे प्रभा ट्रामा सेंटर में एंबुलेंस से भेज दिया। प्रभा से मेदांता ले गए और अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण 18 अगस्त को मौत हो गई, आगरा में पोस्टमार्टम कराया गया।

सीसीटीवी जब्त कर जांच के लिए कहा
इस मामले में एसएसपी कैंप कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर हॉस्पिटल के सीसीटीवी जब्त किए जाएं, आरोप है कि डॉ. अलका सेन, उनकी बेटी और स्टाफ ने लापरवाही की है, जानबूझकर हत्या की है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सीएमओ से जांच कराने के लिए लिखा था। सेन हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अलका सेन का मीडिया से कहना है कि लापरवाही के आरोप गलत है, मरीज को फेंफड़ों से संबंधित समस्या पहले से थी इसलिए तबीयत बिगड़ गई थी, तबीयत बिगड़ते ही हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!