आगरालीक्स ….आगरा के प्राइवेट स्कूल में ड्रेस कोड की टीशर्ट पहन कर न जाने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई लगाने पर स्कूल प्रबंधक पर मुकदमा, पुलिस ने किया अरेस्ट।

आगरा के मलपुरा के धनोली में राज पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। थाना प्रभारी मलपुरा तेजवीर सिंह का कहना है कि मलपुरा के गांव नगला भगत निवासी साहब सिंह ने थाने मे ंतहरीर देते हुए आरोप लगाए थे कि उनका बेटा मीतेश राज पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। वह 24 अगस्त 2022 को बेटा मीतेश स्कूल गया था, बुधवार के लिए स्कूल ड्रेस कोड के तहत टी शर्ट पहननी थी लेकिन वह टीशर्ट की जगह शर्ट पहनकर स्कूल गया।
बेरहमी से बच्चे को पीटा
आरोप है कि टीशर्ट पहनकर न आने पर स्कूल के प्रबंधक योगेंद्र सिंह जो कि टीचर भी हैं ने मीतेश को बेरहमी से पीटा। डंडे से पिटाई लगाने के दौरान वह गिर गया, इससे उसके सिर में भी चोट आ गई। स्कूल की छुटटी होने पर मीतेश घर पहुंचा, इसके बाद परिजनों को पता चला। थाना मलपुरा पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक योगेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और प्रबंधक योगेंद्र सिंह को अरेस्ट भी कर लिया है।