आगरालीक्स...दुखद खबर, स्पेन के मैड्रिड में दो हाईस्पीड ट्रेनों की आमने—सामने की टक्कर. 46 लोगों की मौत् की खबर
स्पेन के मैड्रिड में बुधवार को दो हाईस्पीड ट्रेनों की आमने सामने की टक्कर में 46 लोगों की मौत होने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में रेनफे एवीई सेवा की एक ट्रेन और निजी कंपनी इर्यो की एक ट्रेन शामिल थी. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.
आंकड़ों के अनुसार हादसे में शामिल दोनों ट्रेनों में कुल 544 यात्री सवार थे. इसमें इर्यो ट्रेन में 146 यात्री और एक बच्चा तथा रेनफे ट्रेन में 397 यात्री सवार थे.