आगरालीक्स….आगरा में विधायक की भतीजी की मौत की जांच कर रहे चेयरमैन को हटाया. जांच कमेटी में अब ये सीनियर डॉक्टर हुई शामिल….सात दिन में देनी होगी रिपोर्ट
आगरा में फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल की भतीजी की सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुई मौत के मामले में जांच कमेटी बनाई गई है. इस मामले में कमेटी के चेयरमैन डॉ. यूबी सिंह बनाए गए थे लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है. कमेटी में एसएन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज सिंह को शामिल किया गया है. अब कमेटी को सात दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है. प्रभा ट्रॉमा सेंटर के संचालक डॉ. बीके सिंह को सोमवार को बयानदर्ज करने के लिए बुलायागया है.

आगरा के सेन हॉस्पिटल, कोठी मीना बाजार में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के छोटे भाई महाराज सिंह की बेटी पिंक चौधरी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को भर्ती किया गया. सिजेरियन डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया, इसके बाद तबीयत बिगड़ गई, प्रभा ट्रोमा सेंटर और उसके बाद मेदांता, गुरुग्राम लेकर गए. 18 अगस्त को मौत हो गई. इस मामले में म्रतका के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि ऑपरेशन डॉ. अलका सेन ने नहीं किया अपनी बेटी से आपरेशन कराया था. जबकि मरीज को डॉ. अलका सेन से सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए भर्ती किया था और फीस दी थी. ऑपरेशन में लापरवाही से ही मरीज की मौत हुई है.